scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशठाणे में कूड़ा स्थल पर आग लगी; कोई हताहत नहीं

ठाणे में कूड़ा स्थल पर आग लगी; कोई हताहत नहीं

Text Size:

ठाणे, 25 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक कूड़ा स्थल में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे महानगरपालिका आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि कोपरी क्षेत्र के कन्हैया नगर में एक सीवेज शोधन केंद्र के सामने स्थित निगम के वृक्ष प्राधिकरण विभाग के कूड़ा स्थल में लगी आग में कोई घायल नहीं हुआ।

आसपास के इलाके में घना धुआं छा गया और दुर्गंध फैल गई, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अधिकारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को तड़के तीन बजकर 56 मिनट पर घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

उन्होंने कहा कि करीब पांच घंटे की मशक्कत के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका।

भाषा यासिर वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments