scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशकोलकाता में बंद बेकरी में आग लगी

कोलकाता में बंद बेकरी में आग लगी

Text Size:

कोलकाता, 24 दिसंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में चारू बाजार इलाके के दक्षिणी हिस्से में शनिवार तड़के एक बंद बेकरी में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि बेकरी में तड़के करीब तीन बजकर 20 मिनट पर आग लग गयी लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पुलिस के मुताबिक दमकल की पांच गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया और सुबह छह बजकर 20 मिनट तक आग काबू पा लिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “आग लगने के पीछे की वजहों का अभी पता नहीं चल पाया है। बेकरी काफी समय से बंद थी। ऐसे में माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते वहां आग लगी हो। हम घटना की जांच कर रहे हैं।”

भाषा पारुल राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments