scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशदिल्ली के नरेला में एक जूता फैक्टरी में आग लगी, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के नरेला में एक जूता फैक्टरी में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Text Size:

(तस्वीर के साथ जारी)

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) दिल्ली के नरेला इलाके में शुक्रवार को जूतों की दो मंजिला फैक्टरी में आग लग गई, जिसपर काबू पाने के लिए 24 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, आग की इस घटना में न तो किसी के हताहत होने की और न ही फैक्टरी में किसी के फंसे होने की कोई खबर है।

अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह 7.45 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद चार दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं।’’

उन्होंने कहा कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 24 दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल आग बुझाने के लिए किया गया।

उन्होंने बताया कि दूसरी मंजिल पर दो अलग-अलग इकाइयां थीं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘आग 350 वर्ग मीटर की एक इकाई में लगी और दूसरी फैक्टरी तक फैलने ही वाली थी। (लेकिन) हमने आग पर काबू पा लिया है और इसे दूसरी फैक्टरी तक फैलने से रोक दिया है।’’

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन कारखाने के अंदर पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) और कार्डबोर्ड जैसी अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री की मौजूदगी से आग की तीव्रता बढ़ी हो सकती है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘कार्डबोर्ड और प्लास्टिक जैसी सामग्री जलने पर सतह पर कठोर परत बना सकती हैं, जबकि अंदर से सुलगती रहती हैं, जिससे पानी का अंदर तक पहुंचना और आग को पूरी तरह बुझाना मुश्किल हो जाता है।’

शीतलन कार्य जारी है।

भाषा

राखी सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments