scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशदिल्ली के कनॉट प्लेस में एक रेस्तरां में आग लगी

दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक रेस्तरां में आग लगी

Text Size:

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में शनिवार को परिक्रमा रेस्तरां में मामूली आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब 5 बजकर 33 मिनट पर रेस्तरां में आग लगने की सूचना मिली। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि पता चला है कि आग एक चिमनी में लगी थी।

उन्होंने बताया कि दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments