पीलीभीत (उप्र), 11 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बीसलपुर कोतवाली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपने ट्विटर हैंडल से कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ करीब एक महीने पहले (16 जून) टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था और जांच के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गयी है।
बीसलपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक युवक पर आरोप है कि उसने मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर उनका अपमान किया और जन भावनाओं को ठेस पहुंचाई।
बीसलपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार त्यागी ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने जांच के बाद संत नगर कॉलोनी निवासी आरोपी युवक गंगवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उन्होंने कहा कि युवक की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भाषा सं आनन्द
रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
