scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशमणिपुर के गायक के खिलाफ गीत को लेकर विवाद के बाद प्राथमिकी दर्ज

मणिपुर के गायक के खिलाफ गीत को लेकर विवाद के बाद प्राथमिकी दर्ज

Text Size:

इम्फाल, 16 जुलाई (भाषा) जोमी स्टूडेंट्स फेडरेशन (जेडएसएफ) ने ‘तप्ता’ के नाम से मशहूर गायक जयंत लौक्राकपम के खिलाफ उनके ‘विवादास्पद गीत’ के लिए प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसने जातीय संघर्ष प्रभावित मणिपुर में एक विवाद उत्पन्न कर दिया है।

जेडएसएफ के अनुसार, गाने के बोल में एक समुदाय के खिलाफ हिंसा का आह्वान किया गया है।

तेरह जुलाई को चुराचांदपुर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने वाले जेडएसएफ के अध्यक्ष नेंगजालियन टोन्सिंग ने ‘तप्ता’ पर विभिन्न समुदायों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

गायक ने ‘पावर ऑफ अट्रैक्शन’ नामक अपने पहले एल्बम से मणिपुर में लोकप्रियता हासिल की। पिछले कुछ वर्षों में उनके राज्य के सभी समुदायों में अच्छी खासी संख्या में प्रशंसक बने हैं।

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। तब से अब तक 150 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments