चंडीगढ़, 27 फरवरी (भाषा) गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में पकड़े गये दो लोगों की पंजाब की जेल में हुई झड़प में मौत होने के बाद सोमवार को सात कैदियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
राज्य के गोइंदवाल साहिब केंद्रीय कारागार में रविवार को यह घटना हुई थी।
गायक की पिछले साल हुई हत्या में कथित तौर पर संलिप्त केशव नाम का एक कैदी जग्गू भगवानपुरा और लॉरेंस बिश्नोई गिरोहों के बीच हुई झड़प में गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी में सात कैदियों-मनप्रीत सिंह भाउ, सचिन भिवानी, अंकित सिरसा, कशिश, राजिंदर, अरशद खान और मल्कित सिंह को नामजद किया गया है।
भाषा
सुभाष माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.