फतेहपुर (उप्र), 17 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति के खिलाफ 13 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लागाते हुये प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी पिता को गिरफ़्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया।
खागा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जय प्रकाश शाही ने रविवार को बताया कि अपनी 13 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अवधेश रैदास (45) को रविवार सुबह करीब दस बजे पुरईन मोड़ से गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि पीड़िता का शनिवार को चिकित्सीय परीक्षण कराया गया था, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
खागा के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) संजय कुमार सिंह ने इसके पहले घटना की जानकारी देते हुए बताया था कि खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शनिवार को अपने 45 वर्षीय पति के खिलाफ 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
उन्होंने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर की है, उस समय महिला खेतों में धान के पौध रोपाई करने गयी थी। घर पर उसका पति और दो नाबालिग बेटियां थी, तभी उसका पति अपनी 13 साल की बेटी को बहाने से छत में ले गया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।
भाषा सं आनन्द रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
