scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशकोलकाता में चप्पलों का लेबल छापने वाली इकाई में आग लगी, पिता-पुत्र की मौत

कोलकाता में चप्पलों का लेबल छापने वाली इकाई में आग लगी, पिता-पुत्र की मौत

Text Size:

कोलकाता, 13 अप्रैल (भाषा) कोलकाता में चप्पलों के लेबल की छपाई करने वाली एक इकाई में बृहस्पतिवार को सुबह भीषण आग लगने से पिता-पुत्र की जलकर मौत हो गई, तथा परिवार का एक अन्य सदस्य बुरी तरह झुलस गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तोपसिया फर्स्ट लेन में स्थित इकाई में सुबह करीब सात बजकर 20 मिनट पर आग लगी। उन्होंने कहा कि चार दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने में दो घंटे से ज्यादा का समय लगा।

अधिकारी के मुताबिक, घटना में झुलसे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘आग लगने के कारणों का पता हमारी फॉरेंसिक टीम लगा रही है। पिता और दोनों बेटे चप्पलों के लेबल की छपाई करने वाली इकाई में काम कर रहे थे। परिसर में ज्वलनशील पदार्थ रखा था।’’

भाषा अर्पणा मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments