scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशगुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार

गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार

Text Size:

गुरुग्राम (हरियाणा), एक मार्च (भाषा) गुरुग्राम के साइबर अपराध दल ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और शेयर बाजार में पैसा लगाने के बदले में भारी मुनाफा देने का वादा कर लोगों से ठगी करने के आरोप में दो विदेशी नागरिकों समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपियों को शहर की एक अदालत में पेश किया गया जिसने विदेशी नागरिकों को दो दिन की पुलिस हिरासत जबकि अन्य 11 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अधिकारी ने बताया कि वे लोगों को फंसाने के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी की तस्वीर का इस्तेमाल कर फेसबुक पर विज्ञापन देते थे।

भाषा गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments