scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशविदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी

विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 4 जुलाई (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को वहां के लोगों एवं सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम अपने समग्र वैश्विक सामरिक गठजोड़ को मजबूत बनाने की दिशा में मिल कर काम करना जारी रखेंगे ।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर वहां के लोगों, सरकार तथा विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को हार्दिक शुभकामनाएं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम अपने समग्र वैश्विक सामरिक गठजोड़ को मजबूत बनाने की दिशा में मिल कर काम करना जारी रखेंगे । ’’

गौरतलब है कि अमेरिका ने चार जुलाई 1776 को आजादी की घोषणा की थी और हर वर्ष चार जुलाई को वह स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

जयशंकर ने रवांडा के मुक्ति दिवस पर वहां के लोगों, सरकार तथा विदेश मंत्री विंसेंट विरूता को बधाई दी ।

विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ विश्वास है कि कई क्षेत्रों में हमारे द्विपक्षीय संबंध मजबूत होना जारी रहेंगे। ’’

उल्लेखनीय है कि रवांडा अपना मुक्ति दिवस चार जुलाई को मनाता है।

भाषा

दीपक प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments