scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशपेट की अतिरिक्त चर्बी समग्र मोटापे की तुलना में अधिक खतरनाक : जितेंद्र सिंह

पेट की अतिरिक्त चर्बी समग्र मोटापे की तुलना में अधिक खतरनाक : जितेंद्र सिंह

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 मार्च (भाषा) केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने समग्र मोटापे की तुलना में पेट पर अतिरिक्त चर्बी के जमा होने को अधिक खतरनाक करार दिया, विशेष रूप से भारतीय संदर्भ में, जहां दुबले-पतले दिखने वाले व्यक्तियों में भी पेट पर अक्सर काफी मात्रा में वसा पाई जाती है।

मंत्री ने कहा कि हालांकि पुरुषों और महिलाओं दोनों में समग्र मोटापा बढ़ रहा है, लेकिन पेट पर चर्बी जमने का मामला असमान रूप से अधिक बना हुआ है और यह हृदय रोग के जोखिम का एक स्वतंत्र निर्धारक के रूप में कार्य करता है।

सिंह ने ‘एडवांसेज इन ओबेसिटी एंड लिपिड मैनेजमेंट इन सीवीडी’ नामक पुस्तक के विमोचन के दौरान कहा, ‘‘पेट के आसपास आंतरिक वसा की उपस्थिति, सामान्य मोटापे के बिना भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का कारण बनती है और इसका शीघ्र पता लगाने के साथ-साथ लक्षित हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है।’’

भाषा धीरज रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments