scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशपूर्व सांसद के अतिथियों और चालक का अपहरण नहीं हुआ : दिल्ली पुलिस

पूर्व सांसद के अतिथियों और चालक का अपहरण नहीं हुआ : दिल्ली पुलिस

Text Size:

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) पूर्व सांसद एपी जितेंद्र रेड्डी के तीन अतिथियों और उनके चालक का अपहरण नहीं हुआ है बल्कि उन्हें तेलंगाना पुलिस ने हत्या की कोशिश के एक मामले में हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, उन्हें शिकायत मिली थी कि यहां साउथ एवेन्यू इलाके में रेड्डी के फ्लैट में रह रहे तीन लोग और उनके चालक का कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। इसके बाद अपहरण का एक मामला दर्ज किया गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन चारों का अपहरण नहीं हुआ बल्कि तेलंगाना पुलिस ने राज्य में हत्या की कोशिश के एक मामले के संबंध में उन्हें हिरासत में लिया है।

भाषा गोला वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments