scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशगणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर गुरुग्राम में व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक

गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर गुरुग्राम में व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक

Text Size:

गुरुग्राम, 20 जनवरी (भाषा) गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर गुरुग्राम की यातायात पुलिस रविवार रात साढ़े नौ बजे से सोमवार अपराह्न डेढ़ बजे तक और बुधवार रात नौ बजे से बृहस्पतिवार अपराह्न डेढ़ बजे तक शहर में भारी व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाएगी।

गुरुग्राम की यातायात पुलिस ने एक परामर्श जारी कर कहा कि जयपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे का प्रयोग करें।

यातायात पुलिस की ओर से जारी परामर्श के मुताबिक सुरक्षा एवं सुगम यातायात संचालन के लिए पंचगांव चौक, मानेसर चौक, सिरहौल बार्डर एवं कपरीवास चौक पर जाम की स्थिति में बिलासपुर, केएमपी, फारुखनगर, हिमगिरी चौक, हीरो होंडा चौक, शंकर चौक, इफको चौक, सिग्नेचर टॉवर चौक, उद्योग विहार और खेड़की दौला टोल प्लाजा से वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

गुरुग्राम पुलिस ने सभी भारी वाहनों के चालकों से अनुरोध किया है कि वे राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर भारी वाहनों पर लागू प्रतिबंध के कारण वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। सुरक्षा के मद्देनजर गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

पुलिस ने सभी भारी वाहन ट्रांसपोर्टरों से अपील की है कि वे निर्देशों का पालन करें ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।

भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments