scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशहैदराबाद में इंजीनियरिंग के छात्र ने ‘आत्महत्या’ की

हैदराबाद में इंजीनियरिंग के छात्र ने ‘आत्महत्या’ की

Text Size:

हैदराबाद, 19 अप्रैल (भाषा) तेलंगाना के हैदराबाद में एक छात्र ने उस निजी कॉलेज के एक अधिकारी द्वारा ‘‘उत्पीड़न’’ किए जाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जहां वह पढ़ता था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई जब बीटेक के तीसरे वर्ष के छात्र ने हयातनगर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इसने बताया कि छात्र के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कॉलेज अधिकारी पर आरोप लगाया है कि उसने 17 अप्रैल को कम उपस्थिति का हवाला देते हुए उनके बेटे से हॉल टिकट जारी करने के लिए 5,000 रुपये मांगे और साथ ही जब उसके बेटे ने अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बताया, तो उसे सभी के सामने अपमानित किया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे परेशान होकर उसके बेटे ने 18 अप्रैल को आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

इसने बताया कि जरूरी होने पर वे कॉलेज प्रबंधन की भूमिका की भी जांच करेंगे।

भाषा देवेंद्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments