त्रिशूर (केरल), 25 अगस्त (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को केरल में करुवन्नूर सहकारी बैंक पर छापेमारी की कार्रवाई की, जहां 300 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया गया था।
ईडी से जुड़े सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि छापेमारी सुबह शुरू हुई जो अब तक जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘ईडी अधिकारी पूर्व में जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।’’
ईडी ने 10 अगस्त को घोटाले में आरोपी के परिसरों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई ऐसे वक्त में की गयी, जब निवेशक सत्तारूढ़ माकपा के नियंत्रण वाले करुवन्नूर सहकारी बैंक के प्रबंधन के खिलाफ आक्रोशित हैं और वे अपना पैसा लौटाने की मांग कर रहे हैं।
त्रिशूर जिले में स्थित इस बैंक में घोटाला जुलाई 2021 में सामने आया, जिसके बाद बैंक के छह अधिकारियों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी।
भाषा
शफीक मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
