scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशकश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

Text Size:

श्रीनगर, 19 फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां में जैनापुरा इलाके के चेरमार्ग में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अभी चल रही है।

भाषा गोला शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments