scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशठाणे में खाली लोकल ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा, उपनगरीय सेवाएं प्रभावित

ठाणे में खाली लोकल ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा, उपनगरीय सेवाएं प्रभावित

Text Size:

मुंबई, 20 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली स्टेशन के पास सोमवार सुबह खाली लोकल ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया, जिससे मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क पर सेवाएं प्रभावित हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि चूंकि ट्रेन खाली थी, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह आठ बजकर नौ मिनट पर उस समय घटी जब ट्रेन कलवा ईएमयू कार शेड से कल्याण की ओर जा रही थी।

प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना के कारण कम से कम तीन लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं।

यह घटना मध्य रेलवे के मुंबई उपनगरीय नेटवर्क की मुख्य लाइन पर हुई, जो महानगर में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) को पड़ोसी जिले ठाणे और रायगढ़ से जोड़ती है।

भाषा खारी वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments