scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशयात्री के बीमार पड़ने पर भुवनेश्वर में विमान की आपात लैडिंग

यात्री के बीमार पड़ने पर भुवनेश्वर में विमान की आपात लैडिंग

Text Size:

भुवनेश्वर, 13 मार्च (भाषा) बेंगलुरु से कोलकाता जा रहे एयर एशिया के एक विमान को रविवार को भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (बीपीआईए) पर उस समय आपात लैंडिंग करनी पड़ी, जब एक यात्री बीच हवा में अचानक बीमार पड़ गया। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिला निवासी यात्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय यात्री हबीबुर खान उड़ान संख्या 2472 से यात्रा कर रहा था। उन्होंने बताया कि खान की मौत की वजह अभी पता नहीं चल सकी है।

भाषा पारुल नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments