scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशचुनाव संबंधी उड़न दस्ते ने द्रमुक सुप्रीमो स्टालिन के वाहन की जांच की

चुनाव संबंधी उड़न दस्ते ने द्रमुक सुप्रीमो स्टालिन के वाहन की जांच की

Text Size:

तंजावुर (तमिलनाडु), 31 मार्च (भाषा) द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम.के. स्टालिन की गाड़ी को यहां चुनावी अभियान के दौरान चुनाव संबंधी उड़न दस्ते ने रोककर जांच की। इस दौरान वह प्रदेश के तिरुवरुर जिले में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे।

स्टालिन ने तिरुवरुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी अभियान की मंगलवार को शुरूआत की । इसके कुछ ही देर बाद उनके वाहन की जांच की गयी । तिरुवरुर उनके दिवंगत पिता एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके एम करुणानिधि का गृहनगर है।

द्रमुक की ओर से जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री गाड़ी में बैठे रहे जबकि अधिकारी उनकी गाड़ी की तलाशी लेते रहे।

संक्षिप्त जांच के बाद स्टालिन को मतदाताओं से मिलने के लिए अपनी यात्रा जारी रखने की अनुमति दी गई।

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा।

भाषा रंजन नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments