scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशनिर्वाचन आयोग ने सीआरपीएफ कर्मियों को ममता बनर्जी से ‘धमकी मिलने’ के मामले में रिपोर्ट मांगी

निर्वाचन आयोग ने सीआरपीएफ कर्मियों को ममता बनर्जी से ‘धमकी मिलने’ के मामले में रिपोर्ट मांगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से उस वीडियो पर तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों को कथित तौर पर धमकी देती नजर आ रही हैं।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि दार्जिलिंग के नंदप्रसाद गर्ल्स हाई स्कूल के मैदान में बनर्जी ने सीआरपीएफ कर्मियों को ‘‘खुलेआम धमकी’’ देते हुए सभी महिलाओं और लड़कियों से मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहने और जरूरत पड़ने पर घरेलू रसोई के उपकरणों का उपयोग करके ‘‘आवश्यक परिस्थितियों से निपटने’’ के लिए कहा।

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से वीडियो पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

अधिकारियों ने बताया कि सीईओ जिला निर्वाचन अधिकारी से वीडियो की पुष्टि करने के लिए कहेंगे।

भाषा

यासिर संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments