scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशनिर्वाचन आयोग ने गृह मंत्रालय से संबद्ध कार्यालय होने का सबूत दिया: कांग्रेस

निर्वाचन आयोग ने गृह मंत्रालय से संबद्ध कार्यालय होने का सबूत दिया: कांग्रेस

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘आतंकवादी’ कहने के मामले में निर्वाचन आयोग द्वारा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस जारी किए जाने के बाद बुधवार को आरोप लगाया कि आयोग ने गृह मंत्रालय के एक संबद्ध कार्यालय के रूप में काम करने का ताजा सबूत दिया है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि आयोग की इस स्थिति के लिए मुख निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सबसे जिम्मेदार हैं।

रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘यह बात पिछले कुछ समय से स्पष्ट है कि निर्वाचन आयोग प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इशारे पर काम करता है। लाखों की संख्या में वोट चोरी की साजिश रचने के बाद आज इसने गृह मंत्रालय के एक संबद्ध कार्यालय के रूप में अपनी कार्यप्रणाली का ताजा सबूत दिया है।’

उन्होंने दावा किया कि निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है, लेकिन इसका आचरण संविधान पर हमला और अपमान करने का है जिसके लिए यह सीईसी सबसे बड़े जिम्मेदार हैं।

भाषा हक माधव रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments