scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशबंगाल चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय आपात बैठक बुलाई

बंगाल चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय आपात बैठक बुलाई

Text Size:

कोलकाता, एक मार्च (भाषा) निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए दो मार्च से दो दिवसीय आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक चुनाव कार्यक्रम को लेकर जारी राजनीतिक अटकलों के बीच बुलाई गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बैठकें कई चरणों में आयोजित की जाएंगी, जिनमें सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तथा प्रवर्तन एजेंसियों के बीच समन्वय पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे से चर्चा शुरू होगी। पहले चरण में आयोग आयुक्तों, महानिरीक्षकों, उप महानिरीक्षकों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और एसपी से मुलाकात करेगा। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकों का दूसरा दौर होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तैनाती की समीक्षा करना होगा।’’

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की लगभग 240 कंपनियां पहले ही राज्य में पहुंच चुकी हैं।

भाषा

देवेंद्र सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments