scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशमुंबई की बहुमंजिला इमारत में आग लगने से बुजुर्ग महिला की मौत, एक अन्य घायल

मुंबई की बहुमंजिला इमारत में आग लगने से बुजुर्ग महिला की मौत, एक अन्य घायल

Text Size:

मुंबई, नौ फरवरी (भाषा) मुंबई की 13 मंजिला एक इमारत में सोमवार सुबह आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और एक अन्य महिला घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि विले पार्ले (पूर्व) स्थित ‘सुविधा पर्ल’ इमारत की 13वीं मंजिल पर सुबह नौ बजकर 51 मिनट पर आग लगी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल की कम से कम पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना में दो महिलाएं घायल हुईं और दोनों को पास के नानावती अस्पताल ले जाया गया है, जहां चिकित्सकों ने उनमें से एक भावना सात्रा (63) को मृत घोषित कर दिया है।

अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

भाषा प्रचेता सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments