scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुजुर्ग दम्पति की संदिग्ध हालात में मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुजुर्ग दम्पति की संदिग्ध हालात में मौत

Text Size:

बिजनौर (उप्र), 25 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बुजुर्ग दम्पति के घर में संदिग्ध हालत में उनके शव मिले हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात को कोतवाली देहात क्षेत्र के मंसूरी गांव में जीराज सिंह (75) और उनकी पत्नी रामरती देवी (72) की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे।

उन्होंने बताया कि जीराज के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।

कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लग सकेगा।

भाषा सं. सलीम जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments