scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशकेरल के सरकारी स्कूल में संदिग्ध विषाक्त भोजन के कारण आठ छात्र अस्पताल में भर्ती

केरल के सरकारी स्कूल में संदिग्ध विषाक्त भोजन के कारण आठ छात्र अस्पताल में भर्ती

Text Size:

कयमकुलम (केरल), चार जून (भाषा) राज्य के अलाप्पुझा जिले के एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय के आठ छात्रों को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदेह है कि मध्याह्न भोजन के दौरान विषाक्त आहार की वजह से यह घटना हुई।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि तबीयत खराब होने के बाद कुछ छात्र शुक्रवार शाम को, जबकि अन्य शनिवार को अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘उन सभी का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक छात्रों की हालत स्थिर है।’

पुलिस सूत्रों के अनुसार, छात्रों और शिक्षकों सहित कुल 575 लोगों ने शुक्रवार को स्कूल में मध्याह्न भोजन योजना का भोजन किया था।

उन्होंने कहा, ‘स्कूल में कुल 650 छात्र पढ़ाई करते हैं। शुक्रवार को शिक्षकों और छात्रों सहित, 575 लोगों ने स्कूल में मध्याह्न भोजन किया था। उनमें से केवल आठ ने अब तक तबीयत खराब होने की शिकायत की है।’

इस बीच, कोल्लम जिले के कोट्टाराक्कारा में एक आंगनवाड़ी के चार छात्रों को भी बेचैनी की शिकायत के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने खाद्य सुरक्षा आयुक्त को दोनों घटनाओं की जांच करने और रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।

भाषा रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments