scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशतमिलनाडु में हादसे में सबरीमला के आठ तीर्थयात्रियों की मौत

तमिलनाडु में हादसे में सबरीमला के आठ तीर्थयात्रियों की मौत

Text Size:

थेनी (तमिलनाडु), 24 दिसंबर (भाषा) तमिलनाडु के थेनी में एक वाहन के खाई में गिरने से कम से कम आठ यात्रियों की मौत हो गई। ये सभी सबरीमला से लौट रहे थे। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी के वी मुरलीधरन ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात हुई तथा दो घायलों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन के अनुसार ऐसी आशंका है कि पहाड़ी रास्ते में मोड़ पर चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण यह दुर्घटना हुई।

अधिकारी ने बताया कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

ये आठों लोग जिले के अंदीपट्टी के रहने वाले थे और उनमें एक नाबालिग भी शामिल था। ये लोग सबरीमला से लौट रहे थे।

भाषा सुरभि राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments