वलपराई, 17 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के वलपराई में शुक्रवार को घाट रोड पर एक वैन तीखे मोड़ से नीचे लुढ़क गई, जिससे आठ पर्यटकों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वलपराई-पोल्लाची घाट रोड पर वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और 13वें मोड़ से फिसलते हुए नौवें मोड़ तक नीचे चला गया।
हादसे में वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आठ लोगों की मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया, “वैन में कुल 13 लोग सवार थे, जो सभी मलप्पुरम (केरल) से आए थे। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वे एक ही परिवार के सदस्य थे या दोस्त अथवा परिचित।”
पुलिस के अनुसार, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मामले की जांच जारी है।
भाषा खारी नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.