scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशईडी ने आपराधिक गिरोह के खिलाफ कोलकाता में छापे मारे

ईडी ने आपराधिक गिरोह के खिलाफ कोलकाता में छापे मारे

Text Size:

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कोलकाता में कई परिसरों पर एक कथित अपराधी और उससे जुड़े गिरोह के खिलाफ धन शोधन की जांच के तहत छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं।

सूत्रों ने बताया कि हत्या के प्रयास और वसूली के आरोपों में गिरफ्तार अपराधी बिस्वजीत पोद्दार उर्फ ​​सोना पप्पू के खिलाफ मामले में यह कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि बल्लीगंज क्षेत्र में पोद्दार के आवास एवं व्यावसायिक परिसरों के साथ-साथ बाबू सोना उर्फ ​​राहुल दास, सन ग्रुप और जय कामदार के परिसरों सहित लगभग आठ स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

यह कार्रवाई धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत की जा रही है।

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments