scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग से चांदी वायदा में तेजी

हाजिर मांग से चांदी वायदा में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत 197 रुपये की तेजी के साथ 61,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 197 रुपये या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इसमें 14,559 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू मांग में तेजी के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 21.82 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments