scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसेबी ने कारोबारी मंच पर ‘राइट एंटाइटेलमेंट’ में कारोबार की प्रक्रिया को सुगम किया

सेबी ने कारोबारी मंच पर ‘राइट एंटाइटेलमेंट’ में कारोबार की प्रक्रिया को सुगम किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों के मंच पर ‘राइट एंटाइटेलमेंट’ (आरई) में कारोबार के लिए न्यूनतम समय अवधि से संबंधित राइट्स निर्गम की प्रक्रिया को आसान बनाया है।

एक परिपत्र के मुताबिक, नए ढांचे के तहत शेयर बाजारों के द्वितीयक बाजार मंच पर आरई में कारोबार निर्गम खुलने के साथ शुरू होगा और राइट्स निर्गम के बंद होने के कम से कम तीन दिन पहले बंद हो जाएगा।

इससे पहले यह समय अवधि चार दिन थी।

आरई का कारोबार शेयर बाजारों के द्वितीयक बाजार मंच पर किया जाता है। इसके लिए इक्विटी शेयर के समान ही टी+2 (कारोबार के साथ दो दिन) निपटान की व्यवस्था है।

सेबी ने कहा कि नया ढांचा सभी राइट्स निर्गम और त्वरित राइट्स निर्गम पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments