scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत, मॉरीशस ने वोस्ट्रो खाता व्यवस्था की समीक्षा की

भारत, मॉरीशस ने वोस्ट्रो खाता व्यवस्था की समीक्षा की

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) भारत और मॉरीशस ने कारोबारी सौदों का निपटान रुपये में किए जाने संबंधी वोस्ट्रो खाता व्यवस्था और भारतीय यूपीआई प्रणाली एवं रुपे कार्ड को लागू करने से जुड़े बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की है।

विदेश सचिव विनय क्वात्रा की शुक्रवार को संपन्न हुई तीन-दिवसीय मॉरीशस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की गई। इस दौरान दोनों देशों ने आपसी सहयोग बढ़ाने के बारे में चर्चा की।

पोर्ट लुइस स्थित भारतीय उच्चायोग ने कहा कि भारत और मॉरीशस ने फरवरी, 2021 में संपन्न व्यापक आर्थिक सहयोग एवं भागीदारी समझौते से पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया।

विदेश सचिव ने बृहस्पतिवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद कुमार जगन्नाथ से मुलाकात की थी और व्यापार, निवेश एवं क्षमता निर्माण में सहयोग बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

क्वात्रा की यात्रा के दौरान रुपये में विदेश व्यापार करने के लिए वोस्ट्रो खाता खोलने की व्यवस्था और भारत की यूपीआई एवं रुपे कार्ड को मॉरीशस में लागू करने से जुड़े बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments