scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपीएमएफबीवाई, किसान क्रेडिट कार्ड योजना में यूएनडीपी तकनीकी सहायता प्रदान करेगा

पीएमएफबीवाई, किसान क्रेडिट कार्ड योजना में यूएनडीपी तकनीकी सहायता प्रदान करेगा

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) सरकार के दो कार्यक्रमों – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएफएफबीवाई) और किसान क्रेडिट कार्ड-संशोधित ब्याज सहायता योजना (केसीसी-एमआईएसएस) को तकनीकी समर्थन प्रदान करेगा।

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कृषि मंत्रालय और यूएनडीपी ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें ‘‘यूएनडीपी केंद्र की आकांक्षी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) और किसान क्रेडिट कार्ड – संशोधित ब्याज सहायता योजना के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।’’

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की उपस्थिति में, पीएमएफबी के सीईओ रितेश चौहान और यूएनडीपी के स्थानीय प्रतिनिधि शोको नोदा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments