scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशअर्थजगतदो दिन में निवेशकों की 7.73 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूबी

दो दिन में निवेशकों की 7.73 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूबी

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला जारी रहने के बीच दो कारोबारी सत्रों में निवेशकों की 7.73 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूब गई है। सोमवार को स्थानीय बाजारों में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 364.91 अंक यानी 0.67 प्रतिशत के नुकसान के साथ 54,470.67 अंक पर आ गया। शुक्रवार को भी सेंसेक्स 866.65 अंक यानी 1.56 प्रतिशत टूटकर 54,835.58 अंक पर बंद हुआ था।

इन दो कारोबारी सत्रों में बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 7,73,582.29 करोड़ रुपये घटकर 2,51,91,307.08 करोड़ रुपये रह गया है।

भाषा अजय अजय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments