scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशअर्थजगततीन रूसी कंपनियों को टैंकरों का समुद्री बीमा करने की मंजूरी मिली

तीन रूसी कंपनियों को टैंकरों का समुद्री बीमा करने की मंजूरी मिली

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) भारत सरकार ने तीन रूसी कंपनियों को टैंकरों का समुद्री बीमा करने की मंजूरी दी है। पोत परिवहन महानिदेशालय ने यह जानकारी दी।

ये तीन रूसी कंपनियां- अल्फास्ट्राखोवानी पीसीएल, सोगाज इंश्योरेंस और वीएसके इंश्योरेंस हैं।

इससे पहले, रूस की चौथी सबसे बड़ी बीमा कंपनी इंगोस्त्राख को तेल टैंकरों का समुद्री बीमा करने के लिए सरकार ने मंजूरी दी थी।

इस मंजूरी से रूस के कच्चे तेल को भारत लाने वाले टैंकरों को सुविधा होगी, क्योंकि यूरोपीय संघ ने किसी भी स्थान पर रूसी कच्चे तेल को ले जाने के लिए यूरोपीय संघ की कंपनियों को बीमा, व्यापार वित्त और अन्य समुद्री सेवाएं देने से रोक दिया है।

तीनों कंपनियों को दी गई मंजूरी 20 फरवरी, 2025 तक वैध है। इंगोस्त्राख को दी गई मंजूरी 20 फरवरी, 2029 तक वैध है।

समुद्री बीमा कवर कच्चे तेल के परिवहन के दौरान जहाजों, कार्गो, टर्मिनल और अन्य देनदारियों के नुकसान या क्षति की स्थिति में सुरक्षा देता है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments