scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशअर्थजगतटाटा पावर का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़कर 632 करोड़ रुपये

टाटा पावर का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़कर 632 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) टाटा पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 31 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 632.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आय में वृद्धि से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

टाटा पावर ने एक बयान में बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 481.21 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि अपवादस्वरूप मद की राशि से पहले उसका एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 76 प्रतिशत बढ़कर 775 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 440 करोड़ रुपये था।

टाटा पावर की कुल आय आलोच्य तिमाही में 16 प्रतिशत बढ़कर 12,085 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 10,379 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2021-22 में टाटा पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 2,155.61 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2020-21 में यह 1,438.65 करोड़ रुपये था।

वहीं बीते वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की कुल आय भी 28 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 42,576 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 33,239 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने एक रुपये प्रति शेयर के अंकित मूल्य पर शेयरधारकों को 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 1.75 रुपये या 175 प्रतिशत का लाभांश देने की सिफारिश की है।

यह सिफारिश सात जुलाई, 2022 को होने वाली आगामी 103वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

भाषा जतिन रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments