scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतजेनको से कोयले का समय पर आयात सुनिश्चित करने के लिए कहें राज्य: बिजली मंत्री

जेनको से कोयले का समय पर आयात सुनिश्चित करने के लिए कहें राज्य: बिजली मंत्री

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने कई राज्यों से बिजली उत्पादन कंपनियों (जेनको) को कोयले का समय पर आयात सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है ताकि मानसून के दौरान जरूरतों को पूरा करने के लिए सूखे ईंधन को सम्मिश्रण किया जा सके।

बिजली मंत्रालय के अनुसार, सभी जेनको को भी निर्देश जारी कर उन्हें समय पर अपने आयात आर्डर देने के लिए कहा गया है।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यदि 31 मई, 2022 तक कोयला आयात के आर्डर नहीं दिए जाते और आयातित ईंधन 15 जून तक बिजली संयंत्रों में पहुंचना शुरू नहीं हुआ, तो चूक करने वाली कंपनियों को अपना आयात 15 प्रतिशत तक बढ़ाना होगा।

बिजली मंत्रालय ने सभी जेनको समेत राज्य सचिवों/प्रधान सचिवों को लिखे पत्र में कहा कि यदि 15 जून तक घरेलू कोयले के साथ सम्मिश्रण शुरू नहीं किया जाता है तो चूक करने वाली संबंधित तापीय बिजली संयंत्रों के घरेलू आवंटन में पांच प्रतिशत की और कमी की जाएगी।

भाषा जतिन पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments