scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर हाजिर मांग के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप व्यापारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारगम की कीमत 114 रुपये की गिरावट के साथ 11,644 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 114 रुपये अथवा 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,644 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई जिसमें 18,750 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में मांग कमजोर होने तथा उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों पर दबाव रहा।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments