scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएनटीपीसी की कवास सौर परियोजना के पहले चरण का परिचालन शुरू

एनटीपीसी की कवास सौर परियोजना के पहले चरण का परिचालन शुरू

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने गुजरात के कवास में स्थित अपनी सौर परियोजना के पहले चरण का वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने की शनिवार को घोषणा की।

एनटीपीसी ने बीएसई को दी गई एक सूचना में कहा कि 56 मेगावाट क्षमता वाली इस सौर परियोजना के 20 मेगावाट क्षमता वाले पहले चरण का वाणिज्यिक परिचालन शुरू हो गया है। शुक्रवार आधी रात से इस चरण का परिचालन शुरू हो गया।

इसके साथ ही एनटीपीसी की स्थापित एवं वाणिज्यिक क्षमता बढ़कर 54,616.68 मेगावाट हो गई है।

इसके अलावा एनटीपीसी समूह की कुल स्थापित क्षमता 68,981.68 मेगावाट हो गई है जबकि इसकी वाणिज्यिक क्षमता बढ़कर 68,321.68 मेगावाट हो चुकी है।

भाषा प्रेम

प्रेम मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments