scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशअर्थजगतइंडियन होटल्स ने पुनीत चटवाल को और पांच साल के लिये प्रबंध निदेशक, सीईओ नियुक्त किया

इंडियन होटल्स ने पुनीत चटवाल को और पांच साल के लिये प्रबंध निदेशक, सीईओ नियुक्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) टाटा समूह की इंडियन होटल्स कंपनी लि. (आईएचसीएल) के निदेशक मंडल ने पुनीत चटवाल को और पांच साल के लिये कंपनी का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।

आईएचसीएल ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल ने नियुक्ति और पारितोषिक समिति की सिफारिश पर चटवाल को एक और कार्यकाल के लिये फिर से नियुक्त करने को मंजूरी दे दी। उनकी नियुक्ति छह नवंबर, 2022 से पांच नवंबर, 2027 तक के लिये होगी।

चटवाल को कंपनी के निदेशक मंडल में छह नवंबर, 2017 को शामिल किया गया था।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments