scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशअर्थजगतजायडस लाइफसाइंसेज का तीसरी तिमाही में मुनाफा मामूली बढ़कर 1042.1 करोड़ रुपये

जायडस लाइफसाइंसेज का तीसरी तिमाही में मुनाफा मामूली बढ़कर 1042.1 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) जायडस लाइफसाइंसेज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 1.81 प्रतिशत बढ़कर 1,042.1 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का गत वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में मुनाफा 1,023.5 करोड़ रुपये रहा था।

जायडस लाइफसाइंसेज लिमिटेड ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में उसकी एकीकृत परिचालन आय 6,864.5 करोड़ रुपये रही जो गत वित्त वर्ष साल की समान अवधि में 5,269.1 करोड़ रुपये थी।

तीसरी तिमाही में कुल खर्च बढ़कर 5,537.6 करोड़ रुपये हो गया जबकि 2024-25 की इसी अवधि में यह 4,142.5 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में नई श्रम संहिता लागू होने के कारण उसे 84.9 करोड़ रुपये का एकमुश्त भार झेलना पड़ा।

जायडस लाइफसाइंसेज के प्रबंध निदेशक शरविल पटेल ने कहा, ‘‘ तीसरी तिमाही में प्रमुख कारोबार क्षेत्रों में हमारा मजबूत प्रदर्शन हमारे मूल व्यवसाय की ताकत और विस्तार क्षमता को दर्शाता है।’’

कंपनी ने बताया कि उसके दवा खंड का राजस्व तीसरी तिमाही में बढ़कर 5,900.3 करोड़ रुपये रहा, जो 2024-25 की समान अवधि में 4,809.9 करोड़ रुपये था। दूसरी ओर, उपभोक्ता उत्पाद खंड का राजस्व बढ़कर 964.2 करोड़ रुपये रहा जो गत वित्त वर्ष की समान तिमाही में 459.2 करोड़ रुपये था।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments