scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअर्थजगतजायडस लाइफसाइंसेज की दवा को चीन के एनएमपीए से मिली मंजूरी

जायडस लाइफसाइंसेज की दवा को चीन के एनएमपीए से मिली मंजूरी

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज ने शनिवार को कहा कि उसकी नवोन्मेषी दवा ‘डेसिडुस्टैट’ को चीन के राष्ट्रीय चिकित्सा उत्पाद प्रशासन (एनएमपीए) से विपणन की मंजूरी मिल गई है। इस दवा का उपयोग गुर्दे की बीमारी से संबंधित खून की कमी के इलाज में किया जाता है।

कंपनी ने अपनी डेसिडुस्टैट टैबलेट के लिए चाइना मेडिकल सिस्टम होल्डिंग्स लिमिटेड (सीएमएस) की एक सहायक कंपनी को लाइसेंस दिया है। सीएमएस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सीएमएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट लिमिटेड ने 2020 में जायडस से इस दवा के लिए विशेष लाइसेंस हासिल किया था।

डेसिडुस्टैट टैबलेट का उपयोग क्रोनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) के मरीजों में एनीमिया के इलाज के लिए किया जाता है।

जायडस लाइफसाइंसेज के प्रबंध निदेशक शर्विल पी पटेल ने एक बयान में कहा, ”हम चीन में दवा के विपणन के लिए एनएमपीए की मंजूरी से उत्साहित हैं। हमारी जीवन रक्षक खोजें मरीजों के स्वास्थ्य परिणामों में सुधार करने और वैश्विक स्तर पर स्वस्थ जीवन को सक्षम बनाने की प्रतिबद्धता से प्रेरित हैं।”

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments