scorecardresearch
Sunday, 15 February, 2026
होमदेशअर्थजगतज़ुआरी इंडस्ट्रीज को तीसरी तिमाही में 26.42 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

ज़ुआरी इंडस्ट्रीज को तीसरी तिमाही में 26.42 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) अधिक खर्च होने की वजह से वित्तवर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में जुआरी इंडस्ट्रीज को 26.42 करोड़ रुपये का शुद्ध एकीकृत घाटा हुआ है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि उसे पिछले साल की समान तिमाही में 25.23 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 301.48 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी समय में 274 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य अवधि में कंपनी का खर्च एक साल पहले के 312.75 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 334.24 करोड़ रुपये हो गया।

जुआरी इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक अतहर शहाब ने कहा, ‘‘तीसरी तिमाही हमारे चीनी, बिजली और एथेनॉल खंड में लगातार परिचालन प्रगति को दिखाती है, जिसे पेराई सत्र के दौरान मजबूत जमीनी कार्यान्वयन से समर्थन मिला है।’’

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments