scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशअर्थजगतपहली तिमाही में जुआरी इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 252.73 करोड़ रुपये रहा

पहली तिमाही में जुआरी इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 252.73 करोड़ रुपये रहा

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 अगस्त (भाषा) उर्वरक, इंजीनियरिंग एवं ढांचागत क्षेत्र में सक्रिय कंपनी जुआरी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 252.73 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसे 36.68 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 267.8 करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में उसकी आय 231.29 करोड़ रुपये रही थी।

जुआरी इंडस्ट्रीज लिमिटेड एडवेंट्ज ग्रुप की कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है।

भाषा प्रेम

प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments