scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतआय की घोषणा के बाद जोमैटो के शेयर में 11 प्रतिशत की गिरावट

आय की घोषणा के बाद जोमैटो के शेयर में 11 प्रतिशत की गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 जनवरी (भाषा) ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खाना पहुंचाने वाली कंपनी जोमैटो के दिसंबर तिमाही के एकीकृत शुद्ध मुनाफे में 57.2 प्रतिशत की कमी के बाद मंगलवार को कंपनी के शेयरों में 11 प्रतिशत की गिरावट आई।

कंपनी का शेयर बीएसई में 10.92 प्रतिशत गिरकर 214.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 25,380.41 करोड़ रुपये घटकर 2,07,144.78 करोड़ रुपये रह गया।

एनएसई में गुरुग्राम मुख्यालय वाली जोमैटो के शेयर 10.16 प्रतिशत गिरकर 215.40 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।

मात्रा के लिहाज से, एनएसई पर जोमैटो के 30.82 करोड़ इक्विटी शेयरों का कारोबार हुआ और बीएसई पर 1.76 करोड़ शेयरों का आदान-प्रदान हुआ।

इस बीच, स्विगी का शेयर भी आठ प्रतिशत से अधिक टूट गया।

स्विगी का शेयर बीएसई में 8.08 प्रतिशत गिरकर 440.30 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में 8.01 प्रतिशत गिरकर 440.80 रुपये पर बंद हुआ।

भाषा राजेश राजेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments