नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार की मांग में तेजी के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को जस्ता की कीमत 1.95 रुपये की तेजी के साथ 257.35 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 1.95 रुपये या 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 257.35 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 3,062 लॉट के लिए कारोबार हुए।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
