नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) हाजिर मांग में तेजी के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को जस्ता की कीमत 2.45 रुपये की तेजी के साथ 298.15 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जनवरी माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 2.45 रुपये या 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 298.15 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 1,277 लॉट के लिए कारोबार हुए।
बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग के बढ़ने के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
