scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग के कारण जस्ता वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण जस्ता वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 मार्च (भाषा) हाजिर मांग में तेजी की वजह से हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए वायदा बाजारा में मंगलवार को जस्ता की कीमत 1.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 341.30 रुपये किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने की डिलिवरी के लिये जस्ता की कीमत 1.25 रुपये यानी 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 341.30 रुपये प्रति किलो हो गयी। इसमें 1,145 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने की वजह से कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से जस्ता वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments