scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग में तेजी से जस्ता की वायदा कीमतों में उछाल

हाजिर मांग में तेजी से जस्ता की वायदा कीमतों में उछाल

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) हाजिर मांग में तेजी के बीच वायदा कारोबार में जस्ता की कीमत बृहस्पतिवार को 85 पैसे की बढ़त के साथ 272.65 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च में आपूर्ति वाले जस्ता अनुबंध की कीमत 1.20 रुपये यानी 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 272.65 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें कुल 716 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने बताया कि उपभोक्ता उद्योगों की मांग में तेजी के बाद प्रतिभागियों ने अपने सौदों का आकार बढ़ाया, जिससे वायदा कारोबार में जस्ता कीमतों में तेजी रही।

भाषा

योगेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments