scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग घटने से जस्ता वायदा कीमतों में गिरावट

हाजिर मांग घटने से जस्ता वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) हाजिर बाजार से नकारात्मक संकेतों के चलते कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को जस्ता की कीमत 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 285 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, अक्टूबर डिलिवरी वाले जस्ता अनुबंध की कीमत 90 पैसे या 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 285 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई जिसमें 1,512 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के कारण प्रतिभागियों द्वारा अपने सौदों घटाने से मुख्यतः जस्ता कीमतों पर दबाव पड़ा।

भाषा अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments